वह महंगाई पर कुछ यूं बोले
‘यह तो महंगाई अधिक बढ़ेगी,
तभी हमारी विकास की तस्वीर
विश्व के मानस पटल पर चढ़ेगी,
हमारा लक्ष्य पूरे समाज को
पांच सौ और हजार का नोट
उपयोग करने लायक बनाना है,
आखिर उनको भी तो ठिकाने लगाना है,
यह क्या बात हुई
पचास से सौ रुपये किलो सब्जी बिक रही है,
चाय की कीमत भी चार रुपये दिख रही है,
भरी जाती है एक रुपये में साइकिल में हवा,
पांच रुपये में भी मिल जाती है बीमारी की दवा,
हो जायेंगी सभी चीजें महंगी,
खत्म हो जायेगी पैसे की तंगी,
बड़े नोट होंगे तो
कोई अपने को गरीब नहीं कह पायेगा,
हमारा देश अमीरों की सूची में आ जायेगा,
देश का नाम बढ़ाने के लिये
त्याग तो करना होगा,
भले ही एक समय रोटी खाना पड़े
देश का नाम विकसित सूची में तो भरा होगा,
तभी अपनी इज्जत दुनियां में बढ़ेगी।’’
----------
कवि, लेखक और संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://anant-shabd.blogspot.com
-----------------------------
‘दीपक भारतदीप की हिन्दी-पत्रिका’ पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.दीपक भारतदीप का चिंतन
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
रहीम के दर्शन के आधार पर चिंत्तन-बड़े लोगों की नक़ल न करें (rahim ke darshan ke aadhar par chinttan-badon ke nakal na karen)
-
इस संसार में युवाकाल के दौरान हर मनुष्य में आक्रामकता रहती है।
उस समय वह किसी काम को करते समय यह नहीं सोचता कि उसका परिणाम क्या होगा? दूसरी ...
1 दिन पहले
2 टिप्पणियां:
बढिया है..
बहुत सुन्दर !
एक टिप्पणी भेजें