2 मई 2016

सच्चाई नहीं बदल पाती-हिन्दी कविता (Truth Not Chenge-Hindi Poem)

रोज  बदलते
हम अपने रास्ते
कभी मंजिल नहीं बदल पाती है।

हम देखते जागते हुए
रोज नये सपने
सच्चाई नहीं बदल पाती है।

कहें दीपकबापू जिंदगी से
कोई शिकायत न करना
बहुत सोचते तो लोग 
मगर चाल नहीं बदल पाती है।
------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

26 अप्रैल 2016

जाम का नाम बदनाम है-हिन्दी कविता(Jam ka Nam Badnam hai-Hindi Kavita)

पीने पिलाने के दौर भी
खास मौके पर
समाज में चलते हैं।

किसी के लीवर उठाते बोझ
तभी किसी के घर में
चूल्हे जलते हैं।

कहें दीपकबापू शराब पीकर
फरिश्ते भी शैतान बन जाते
दूसरों से ज्यादा अपना खून जलाते
जाम का नाम तो बदनाम है
वरना पीने वाले गलों से
कई पेट भी पलते हैं।
----------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

15 अप्रैल 2016

अपने अपने आशियाने-हिन्दी कविता (Apane Apane Ashiyane-Hindi Poem)

अपने अपने आशियाने
सजाने में सभी लगे हैं।

अपने महंगे महलों में
अमीर सो नहीं पाते
गरीब भी झौंपड़ी में जगे हैं।

कहें दीपकबापू द्वंद्वों पर
चल रहा पूरा समाज
जिनके सपने साकार हुए
वह चल पड़े
दूसरे के पीछे
जो नाकाम हुए
वह ख्याली पुलाव पकाने में
अब भी लगे हैं।
---------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

4 अप्रैल 2016

अमीर दिखने से डरते हैं-हिन्दी कविता (AmirDikhne se Darte hain-HindiPoem)

ऊंचाई पर पहुंचे लोग
नीचे गिरने से
बहुत डरते हैं।

नीचे की असलियत
ऊपर आकर न सताये
चिंता में मरते हैं।

कहें दीपकबापू मत पूछो
खातों का हिसाब
जहान के पहरेदारों से
गरीबों के रहनुमा
अमीर दिखने से डरते हैं।
------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

17 मार्च 2016

परायी खुशी से जलन-हिन्दी कविता(Parayi khushi se jalan-Hindi kavita)


मदहोशी में किये वादे का
होश आने पर 
भूलने का प्रचलन है।

अपनी चिंताओं में 
डूबे इंसानों को
परायी खुशी से जलन है।

कहें दीपकबापू हंसी से
घबड़ाता बीमार मन
ढूंढता आंसुओं से भर वन
कूंऐं का मेंढक का
अंधेरे में रहने का ही चलन है।
--------------

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

9 मार्च 2016

तयशुदा झूठ का वादा-हिन्दी कविता(Tatshuda Jhooth ka vada-Hindi Kavita)

आदर्श की बातें करते
नायक का मुखौटा
मतलब के लिये
उतार देते हैं।

करते सभी के उद्धार की बात
सिंहासन पर चढ़ने के लिये
कमजोर का कंधा भी
उधार लेते हैं।

कहें दीपकबापू यकीन से
अब इतना ही रहा
हमारा वास्ता
तयाशुदा झूठे वादे पर भी
उतार देते हैं।
--------------

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

28 फ़रवरी 2016

शह और मात-हिन्दी कविता(Shah aur Maat-Hindi Kavita)

वह नाश के नारे
लगाते हुए
विकास की बात करते हैं।

बने न किसी के मददगार
नायक दिखाने के लिये
बेदम पर घात करते हैं।

कहें दीपकबापू पढ़कर
किताबों के शीर्षक
शब्दों के अर्थ तय कर लेते
अपनी ही सोच से
शह और मात भरते हैं।
-----------

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

संबद्ध विशिष्ट पत्रिकायें

लोकप्रिय पत्रिकाएँ

वर्डप्रेस की संबद्ध अन्य पत्रिकायें