धर्म संदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धर्म संदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 जून 2015

हम सब एक हैं-हिन्दी कविता(ham sab ek hain-hindi kavita)

देश में महंगाई
बढ़ती जा रही है
बढ़ने दो।

सफेदपोश के अपराध
बढ़ते जा रहे हैं
बढ़ने दो।

कहें दीपक बापू कोई चारा नहीं
सिवाय इस मुगालते में रहने के
कि हम सब एक हैं
शतरंज की बिसात है समाज सेवा
मान लो भलाई का नारा
लगाने वालों की नीयत नेक है
प्यादों को फर्जी बनने के
रास्ते पर बढ़ने दो।
.....................
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

7 जून 2015

जीभ की गुलामी-हिन्दी हास्य कविता(jeebh ki gulami-hindi comedy poem)

फंदेबाज बोला‘बासी खाने पर
पर देश में बवाल मचा है,
यहां गरीब ज्यादा हैं या भूखे
यह सवाल बचा है,
हर प्रकार का अन्न यहां
फिर भी भुखमरी है,
सोने के भंडारों के बीच
गरीबी भरी है,
इन विरोधाभासों पर
कुछ हमें समझाओ।’’

सुनकर हंसे दीपक बापू
‘‘प्रकृत्ति की कृपा तो
अपने देश पर बहुत हुई,
अटकी रही फिर भी
लोभ पर सुई,
दो हजार साल तक
इस देश की गुलामी का
कुछ लोगों को भ्रम है,
सच यह है कि
जीभ के स्वाद
और दिमाग में भरी लालच के
जाल में फंसे होने का यह क्रम है,
अरे क्या मुगलों ने राज किया,
क्या अंग्रेजों ने काज किया,
मैगी ने जीभ पकड़कर,
पेप्सी और कोला ने
गला जकड़कर,
भारत के मानस पर
बंधन डाल दिया,
स्वदेशी चीज लगती पराई
विदेशी बन जाती पिया,
फंदेबाज हम तुम्हें क्या
समझा सकते,
इस पर हम अपनी राय
नहीं रखते,
तुमने खाया बासी खाना
गटका शीतल पेय
विरोधाभास में जीने की
कला तुम्हीं हमें बताओ।’’
---------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

2 जून 2015

गर्मी में बादल छाना आशंका कि आशा-लघु हिन्दी व्यंग्य(garmi mein badal aashanka ki aasha-hindi short satire article)

    ‘आज दिल्ली में बादल छाये रहने की आशंका है’-यह वाक  एक हिन्दी समाचार टीवी चैनल पर उद्घोषक है। जिन लोगों ने अपनी शिक्षा हिन्दी माध्यम से प्राप्त की है उनके लिये अक्सर इन समाचार टीवी चैनलों पर  आशा, आशंका और संभावना जैसे शब्द दर्शक की गंभीर बुद्धि में चल रही गेयता के दौर में अवरोध पैदा करते हैं।
   इस समय दिल्ली में गर्मी पड़ रही है। अगर बादल छायेंगे तो तापमान कम होगा-यानि वहां के नागरिकों के लिये यह खबर इस आशा के कारण उत्साहवर्द्धक हो सकती है कि वह अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये बाहर निकल सकतेे हैं। यहां हिन्दी भाषा का शब्द ‘संभावना’ का उपयोग देश में रहने वाले अन्य क्षेत्र के लोगों के लिये निरपेक्ष भाव प्रदर्शन में हो सकता है।  गर्मी में बादलों का छाना की आशंका नहीं हो सकती। हां, अगर सर्दी हो तो यह आशंका बन जाती है पर तब भी संभावना शब्द ही उपयोग किया जाना चाहिये।
     हिन्दी की यह खूबी है कि वह जैसी लिखी जाती है वैसी बोली जाती है। हिन्दी पाठकों और दर्शकों में भी एक खूबी होती है कि वह बोलचाल में भले ही वह दूसरी भाषाओं के शब्द स्वीकार करते हैं पर जहां वह पठन पाठन, श्रवण अथवा अध्ययन के लिये तत्पर होते हैं तब शुद्ध हिन्दी उनके लिये अधिक गेय होती है। इस बात को हिन्दी के व्यवसायिक प्रकाशन नहीं जानते यही कारण है कि आज भी अंग्रेजी के संस्थानों से स्तरहीन माने जाते हैं। ऐसा लगता है कि हिन्दी समाचार चैनल वाले अपने यहां नियुक्त कर्मचारियों की भाषाई योग्यता से अधिक किन्ही अन्य योग्यताओं पर दृष्टिपात करते हैं।
------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

28 मई 2015

विज्ञापन और अक्ल-हिन्दी कविता(vigyapan aur akla-hindi poem)


हमेशा मिट्टी के बूत
चौराहों पर खड़े होते
कभी कभी मांस से बने
 बाज़ार में भी सजाये जाते हैं।

इशारे मिलते हैं
अपने स्वामियों के
वैसे ही उनके स्वर में
शब्द भी बजाये जाते हैं।

कहें दीपक बापू चक्षुओं की दृष्टि
पहचान नहीं पाती
कौन स्वामी कौन बुत
चेहरे सभी के आकर्षक
विज्ञापन से आम इंसानों की
अक्ल भजाये जाते हैं।
------------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

22 मई 2015

मतलबपरस्ती की खान-हिन्दी कविता(matalabparasti ki khan-hindi poem)

आकाश में उड़ते
राज दरबारों से जुड़ते
ज़माने में उनकी शान हैं।

घेरे हैं चारों तरफ से
शस्त्रधारी पहरेदार
शायद खतरे में उनकी जान है।

कहें दीपक बापू फकीरी से
जिंदगी गुजरती नहीं,
अमीरी के शिखर पर भी
इंसान की सोच सुधरती नहीं,
धूप में चलते मजदूर
वीर नहीं कहलाते
महानता के खिताब
दौलत और शौहरत वाले पाते,
जिनके दिल दिमाग में
मतलबपरस्ती की खान है।

----------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

15 मई 2015

दिल में बसा धूप का भय-हिन्दी कविता(dil mein basa dhoop ka bhay-hindi poem)


अपने घर में पेड़ पोद्ये
कुचलकर गैरों से
बहार लाने की आशा करते हैं।

बढ़ाते नहीं मनोबल
अपने ही साथियों का
गिरते हैं जमीन पर
उनसे उठाने की आशा करते हैं।

कहें दीपक बापू अक्ल के अंधे
कम नहीं है धरती पर
रात में रंगीन चश्म लगाकर
दिल में बसे धूप के भय से
बचने की आशा करते हैं।

-------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

8 मई 2015

हमदर्द का अभिनय -हिन्दी कविता(hamdard ka abhinay-hindi poem)


मजदूरों का खून पसीना बनकर
परिश्रम में बहुत
बहुत बह जाता है।

हादसे पर नहीं बहा सकता
वह सूखी आंखों से आंसु
उसका मौन ही
बहुत कह जाता है।

कहें दीपक बापू लूट के धन से
जिदंगी गुजारने वाले
कभी समाज के वफादार
नहीं हो सकते,
गरीब की कहानी पसंद करते सभी
पर उसके दर्द का बोझ
कभी ढो नहीं सकते,
हमदर्द का अभिनय करते हुए
संवेदनहीन हो जाते लोग
महलों में उनका विलासी जीवन
बहुत कुछ कह जाता है।
--------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

2 मई 2015

राजमहल हो या आश्रम-हिन्दी कविता(janta ki jaroorat-hindi kavita)

जनता की जरूरत
किसी को राजा
किसी को दलाल बनाती है।

चरवाहे के डंडे से
जनता चलती भेड़ की तरह
पर उसे अपनी ढाल बताती है।

कहें दीपक बापू मन के वैरागी
कभी बाज़ार नहीं सजाते,
प्रचार के विज्ञापन देने
कहीं नहीं जाते,
राजमहल हो या आश्रम
दलालों के सामने
आम इंसान भेड़ है
यह उसकी चाल भी बताती है।
----------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

26 अप्रैल 2015

धरती की संतान और हथियार-हिन्दी कविता(dharti ki santan aur hathiyar-hindi poem)


तुमने मुझे बांटा है हिस्सों में
यह बात समझाने
कभी कभी यह धरती
अपने से ही टकराती है।

पालती है संतान की तरह
मगर अपनी कोख में ही संजोये
भूकंप और ज्वालामुखी
जैसे हथियारों से
अपनी ताकत बताती है।

कहें दीपक बापू अपनी जिंदगी पर
इतराने वाले
मरने से डरते हैं,
इसलिये बेबसों के लिये
आंखों में घड़ियाली आंसु भरते हैं,
भुलाते हैं यह सत्य
मायावी विकास यात्रा भी
विनाश के पहाड़ तले
दबकर रुक जाती है।
-----------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

18 अप्रैल 2015

कोई लाभ नहीं-हिन्दी कविता(koyee labh nahin-hindi poem)


ऐसे मजे भी उठाने से
कोई लाभ नहीं
जिनसे हम थकने लगें।

ऐसी दोस्ती से भी
कोई लाभ नहीं
जिसका हिसाब रखने लगें।

कहें दीपक बापू शब्दों का मोल
 उन्हें समझाने से
कोई लाभ नहीं
जो बोलने की बजाय बकने लगें।
----------------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

5 अप्रैल 2015

योग से संयोग बने-हिन्दी कविता(Yog se sanyog bane-hindi poem)


योग से ही बनता है
जीवन में संयोग
संयोग से मन में
आये शक्ति।

सांस से देह चले
शुद्ध हो तो
अच्छ विचार पले
मन में आये भक्ति।

कहें दीपक बापू अपने प्राण का
आयाम करो
जानो जीवन का मर्म,
अपने विकार हटाओ
जानो ज्ञान प्रकाश का कर्म,
मोहवश जिसे समझे सत्य
वह भ्रम का जाल है आसक्ति।
---------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

1 अप्रैल 2015

एक अप्रैल में हास्य रस नहीं-हिन्दी गज़ल(ak april mein hasya ras nahin-hindi gazal

जिसने हास्य रस का स्वाद कभी चखा नहीं।
हृदय में भरे कांटे, फूल उसका सखा नहीं।

जिनके पेट के हंसी का उत्पादन नहंी होता
फूहड़ता में ढूंढते मौज, जिसमें कुछ रखा नहीं।

परनिंदा और अपमान में करते वक्त बरबाद,
मजे के लिये विष पीने से कोई थका नहीं।

कहें दीपक बापू बिगड़ा है सोच का तरीका
एक अप्रैल के मूर्ख दिवस में कुछ रखा नहीं।
---------------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

संबद्ध विशिष्ट पत्रिकायें

लोकप्रिय पत्रिकाएँ

वर्डप्रेस की संबद्ध अन्य पत्रिकायें